Indore News : इंदौर : इंदौर के रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा स्थल और शास्त्री ब्रिज पर लगातार बढ़ रही क्षति को देखते हुए नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने आज दोनों ही स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सुधार कार्य करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पता चला कि चूहों की वजह से गांधी प्रतिमा परिसर में जगह-जगह खोखलापन बन गया है और कई स्थानों पर बड़े गड्ढे भी हो चुके हैं। हाई मास्ट लाइट और राष्ट्रीय ध्वज का स्तंभ भी कमजोर स्थिति में पाया गया।
Indore News : दरअसल इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान तुरंत मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले महापौर ने भी स्थल का दौरा कर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए थे।
Indore News : इसी प्रकार शास्त्री ब्रिज के एक हिस्से में चूहे के खोदने से बड़ा गड्ढा बन गया था, जिसे नगर निगम ने अस्थायी रूप से स्लैब डालकर ठीक किया था। अब इस स्थान पर भी स्थायी मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। वही नगर निगम एमआईसी सदस्य का कहना है कि दोनों ही स्थानों पर जल्द ही व्यापक मरम्मत और मजबूतीकरण का काम प्रारंभ किया जाएगा, ताकि यातायात और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।













