Chhindwara News : छिंदवाड़ा के ग्राम मऊ में दिखा बाघ, दहशत में लोग, वन विभाग ने बढ़ाया पहरा और ट्रैकिंग जारी

0
67
Chhindwara News
Chhindwara News

Chhindwara News : अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के मोहखेड़ से लगे ग्राम मऊ में सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब गांव के बाहरी क्षेत्र में खेतों में काम कर रहे किसानों ने अचानक बाघ की तेज दहाड़ सुनी। दहाड़ के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने खेतों के पास बाघ की मौजूदगी भी देखी, जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल फैल गया। बाघ दिखने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

 

Chhindwara News : सूचना पर एसडीओ अनादी बुधौलिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम लगातार नर बाघ की लोकेशन ट्रैक कर रही है और ग्रामीणों को घरों में रहने व सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। वन विभाग ने गांव के आसपास पहरा बढ़ा दिया है और लगातार ड्रोन एवं टीमों के माध्यम से ट्रैकिंग की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार बाघ के मूवमेंट की लोकेशन मऊ अस्पताल क्षेत्र में मिल रही है।

 

Chhindwara News : पेंच नेशनल पार्क से भटका बाघ होने की आशंका है-

 

Chhindwara News : विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह बाघ पेंच नेशनल पार्क से भटककर गांव तक पहुंचा है। कुछ साल पहले भी एक बाघ इसी मार्ग से भटककर मोहखेड़ और मऊ क्षेत्र में पहुंच गया था, जिसे पेंच पार्क की रेस्क्यू टीम ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। सोमवार सुबह फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है, लेकिन वन विभाग ने कहा है कि बाघ के हर मूवमेंट पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है और जल्द स्थिति नियंत्रण में लाई जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here