molestation of a minor : सीधी जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ : मुस्लिम युवक पर मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में

0
103

molestation of a minor : सीधी: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लगभग 50 वर्षीय मुस्लिम युवक बबलू खान पर नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित नाबालिग लड़की शासकीय महाविद्यालय मड़वास में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी।

Read More : Sidhi News : घबराहट की तस्वीर : चंबल से छोड़ा गया घड़ियाल आज पहुंचा नदी किनारे, शिकारगंज में डर और बंदिशें बढ़ीं…

बाजार में स्थित बबलू खान की दुकान के सामने पहुंचने पर, आरोपी ने उसे आवाज दी और सामान लेने के बहाने दुकान के अंदर आने को कहा। जब लड़की ने मना किया, तो बबलू खान ने उसके पिता को जानने का हवाला दिया।

molestation of a minor : छात्रा के दुकान के अंदर जाते ही, आरोपी बबलू खान ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती अंदर खींच लिया और उसके साथ गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर फ्लाइट मोड में डाल दिया।

लड़की किसी तरह अपना मोबाइल छुड़ाकर दुकान से बाहर भागी और सीधे अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई और मां के साथ मड़वास थाने पहुंची और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बबलू खान खाद-बीज और जनरल आइटम की दुकान चलाता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है:

  • भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा: 173बी, 74, 75(1)(1), और 127(2)

  • लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 की धारा: 7, 5 और 8

molestation of a minor : थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और बालिकाओं की संरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Previous articleteerth yatra : रामेश्वरम–मदुरई तीर्थ यात्रा: सीधी से भक्तों का दल रवाना, सांसद ने किया शुभारंभ
Next articleRewa forests : सीधी–रीवा जंगलों में विकास का असली रूप: पेड़ और जलस्रोत हो रहे भारी दोहन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here