Wednesday, May 20, 2026
42.1 C
Raipur

Responsible Tourism : पुरवा वाटरफॉल्स में स्वच्छता अभियान, AKS यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण पर्यटन का मॉडल

Responsible Tourism : रीवा/सतना। Responsible Tourism मिशन के अंतर्गत संचालित नॉलेज टूरिज़्म श्रृंखला के तहत पुरवा वाटरफॉल्स परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में AKS सतना यूनिवर्सिटी के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं पर्यटन विभाग के कुल 49 विद्यार्थियों ने अपने संकाय सदस्यों डॉ. सीमा द्विवेदी, कृष्ण कुमार मिश्रा और आकाश गुप्ता के साथ शिरकत की। स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय पर्यटन स्थलों की जिम्मेदार देखरेख और संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने रीवा जिले के पर्यटन गाँव पुरवा और गोधाहा (Godaha) का भ्रमण कर ग्रामीण पर्यटन की वास्तविक कार्यप्रणाली, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली का अध्ययन किया। पुरवा में 7 और गोधाहा में 6 होमस्टे बनाए गए हैं, जो पर्यटकों को शांतिपूर्ण ग्रामीण वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और पारंपरिक बघेली व्यंजनों का प्रामाणिक अनुभव प्रदान करते हैं। यह मॉडल स्थानीय समुदाय को आजीविका से जोड़ते हुए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है।

Responsible Tourism :भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया, बैलगाड़ी की सवारी का आनंद लिया और बसावन मामा मंदिर सहित पुरवा वाटरफॉल्स का विस्तृत अवलोकन किया। स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान उन्होंने जाना कि ग्रामीण पर्यटन किस तरह समुदाय की अर्थव्यवस्था और जीवन स्तर में सुधार लाता है। विद्यार्थियों ने होमस्टे संचालन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और पर्यटकों को आकर्षित करने वाले गतिविधि-आधारित मॉडल का भी अध्ययन किया।

इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम सुधार समिति (GSS) की भूमिका अहम रही है। समिति ने स्थानीय समुदाय को प्रशिक्षण देकर होमस्टे प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और पर्यटन विकास के विभिन्न पहलुओं में सशक्त बनाया है। इसी सामुदायिक प्रयास के चलते पुरवा और गोधाहा आज मध्य प्रदेश के उभरते हुए ग्रामीण पर्यटन मॉडल के रूप में पहचान बना रहे हैं।

यह exposure tour स्थानीय गाइड हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। पूरा कार्यक्रम मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB), पर्यटन विभाग और ग्राम सुधार समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की निगरानी और मार्गदर्शन MPTB के संचालक डी.पी. सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने इसे ग्रामीण पर्यटन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Responsible Tourism :पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे Responsible Tourism गाँवों—पुरवा और गोधाहा—का भ्रमण कर वहां की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण संस्कृति और विशिष्ट बघेली भोजन का अनुभव लें तथा समुदाय-आधारित पर्यटन को मजबूती देने में अपना योगदान दें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories