Durg Crime : स्पा सेंटर पर बड़ी रेड, देह व्यापार के आरोप में तीन गिरफ्तार

0
142
Durg Crime
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर दो स्पा पर रेड की है। दोनों स्पा में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। एक स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था, जबकि दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पहले भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी हैं। पुलिस ने स्पा संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला सुपेला चौकी, स्मृति नगर पुलिस क्षेत्र का है।

 

READ MORE: Nigeria School Kidnapping : नाइजीरिया में दिल दहला देने वाला हमला! 215 बच्चे और 12 शिक्षक रातों-रात गायब

Durg Crime : एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत मुखबीर से सूचना मिली कि अमन ढाबा के लविश फैमिली स्पा एंड सेलून और ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

 

Durg Crime : सूचना पर टीम गठित कर दबिश दी गई। मौके पर लविश फैमिली स्पा एंड सेलून की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (पति दिग्विजय सागरवंशी, 36 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर, दुर्ग थाना मोहन नगर) और ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून की अकुश ईखार (पिता कृष्णा ईखार, 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल थाना जामुल) को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई। ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पहले भी पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here