Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Old Rivalry : सीधी में देर रात खूनी हमला : महिला बीएलओ...

Old Rivalry : सीधी में देर रात खूनी हमला : महिला बीएलओ समेत चार घायल, पुरानी रंजिश मुख्य कारण

Old Rivalry : सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक विवाद हिंसक रूप ले गया। इस घटना में एक महिला बीएलओ सहित चार लोग टांगी से घायल हो गए। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान रामजी गौतम, राजेंद्र गौतम और संतोष शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था।

Old Rivalry : घायल रामायण प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कुछ समय पहले रामजी गौतम अपनी पत्नी को मार रहे थे, जिसे उन्होंने बीच-बचाव कर बचाया था। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी घटना का बदला लेने के लिए गुरुवार देर रात आरोपी घर में घुस गए और टांगी से हमला कर दिया।

हमले में विजय शंकर शुक्ला, रामदयाल शुक्ला और महिला बीएलओ शशिकला शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना के समय शशिकला बीएलओ के रूप में ऑनलाइन फॉर्म भर रही थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Old Rivalry : तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि शशिकला शुक्ला बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं और घटना के समय वे ड्यूटी पर थीं या नहीं, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही कार्य प्रभावित न हो, इसलिए दूसरे बीएलओ की नियुक्ति भी कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here