गुवाहाटी टेस्ट में बड़ा झटका! गिल नहीं, अब पंत की टीम को जीत की चुनौती, ‘करो या मरो’ मुकाबला

गुवाहाटी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका आया है। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया अब गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए पूरी ताकत लगाना चाहेगी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी चिंता का कारण बन गई है।

शुभमन गिल की चोट और गुवाहाटी टेस्ट से बाहर
कोलकाता टेस्ट के दौरान शुभमन गिल को नेक स्पैज्म की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें मैच पूरी तरह से खेलना मुश्किल हो गया। उन्हें वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीसीसीआई और स्थानीय डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

Read More : Sri Lanka Cricket : बम ब्लास्ट के बाद पाक छोड़ने पर अड़े खिलाड़ी, श्रीलंकाई बोर्ड ने दी धमकी, खेलो वर्ना…

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शुभमन गिल को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। वह गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हो गए हैं और मुंबई लौटकर अपनी चोट पर काम करेंगे। अगले 2-3 दिन वह मुंबई में आराम करेंगे और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से सलाह लेंगे। इसके बाद रिकवरी के लिए वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी जा सकते हैं।

ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे। पिछले मुकाबले में भी गिल की चोट के कारण पंत ने ही टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Read More : Women’s cricket team : विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम ने जीत के बाद महाकाल बाबा के दरबार में टेका मत्था

गिल की जगह प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन या नितीश कुमार रेड्डी में से किसी एक खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा रहने वाला है, क्योंकि सीरीज बचाने के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories