Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon News : BEO सुधाकर का औचक निरीक्षण : लापरवाह शिक्षकों को...

Rajnandgaon News : BEO सुधाकर का औचक निरीक्षण : लापरवाह शिक्षकों को “कारण बताओ नोटिस जारी…

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News : साल्हेवारा | हेमंत वर्मा, राजनांदगांव। विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गिरेंद्र कुमार सुधाकर आज सुबह 10 बजे साल्हेवारा क्षेत्र के कई स्कूलों और बालक छात्रावास के औचक निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण दल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खादी, प्राथमिक शाला खादी, प्राथमिक शाला पोड़ी, पूर्व माध्यमिक शाला भाजीडोंगरी, प्राथमिक शाला भाजीडोंगरी और बालक छात्रावास का बारीकी से जायज़ा लिया।

Rajnandgaon News : निरीक्षण के दौरान शिक्षक डायरी संधारित न करने वाले शिक्षकों, प्रार्थना समय पर अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों, जिले स्तरीय अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर अपडेट न करने वालों और कर्तव्य में लापरवाही कर रहे प्रधान पाठक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

READ MORE : CG Dhan Kharidi : माकड़ी धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था का आलम : किसानों में गुस्सा उबाल पर, कांग्रेस ने कहा, अब और नहीं…कल से खरीदी नहीं शुरू हुई तो होगा चक्का जाम

जोन स्तरीय जाति प्रमाण पत्र समीक्षा बैठक में कड़ाई

सेजेस साल्हेवारा में ली गई बैठक में सभी प्रधान पाठकों से जाति प्रमाण पत्र पंजी और निर्धारित प्रारूप में जानकारी ली गई।
इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला नचनिया द्वारा 100% जाति प्रमाण पत्र लक्ष्य पूरा करने पर प्रधान पाठक का तालियों से सम्मान किया गया।

वहीं, पूर्व माध्यमिक शाला गोलरडीह के प्रभारी प्रधान पाठक जाति प्रमाण पत्र की कोई भी जानकारी प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर BEO ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए शिक्षक को अपने कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी।

बैठक में UDISE, शैक्षिक गुणवत्ता, पोर्टल में लंबित अवकाश, शिक्षकों की उपस्थिति जैसे बिंदुओं की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान सेजेस प्राचार्य विनीत दास, आहरण एवं संवितरण अधिकारी बहादुर सिंह खुशरो और जोन साल्हेवारा के सभी संकुल समन्वयक मौजूद रहे।

READ MORE : CG Biometric Attendance : बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, अब 1 दिसंबर से मंत्रालय में आधार से दर्ज होगी उपस्थिति…

छात्रावास निरीक्षण में मिली संतोषजनक व्यवस्था

बैठक के बाद BEO छुईखदान ने बालक छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां अधीक्षक के कार्य और अनुशासन की सराहना की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here