Raipur Crime : रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को पीट-पीटकर की हत्या, मां भी मिली मददगार, कोर्ट ने भेजा जेल

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में ढाई साल के बच्चे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें सौतेले पिता और मां दोनों आरोपी हैं। बच्चे के शरीर पर 28 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सौतेले पिता पिछले करीब 15 दिनों से बच्चे के नाक और सीने पर मुक्के मार रहा था, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

Raipur Crime : मृतक बच्चे का नाम प्रशांत था। वह अपनी मां रेशमी ताम्रकार (24) और सौतेले पिता आकिब खान के साथ रहता था। आकिब खान पेशे से कसाई है और रेशमी से लव मैरिज के बाद शादी की थी। रेशमी के पहले से दो बच्चे थे, जिन्हें वह मायके में छोड़ आई थी।

Raipur Crime : मामले का खुलासा 18 नवंबर को हुआ, जब बच्चे की मौत की सूचना पर एम्स अस्पताल पुलिस की टीम पहुंची। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु को अननेचुरल बताया। पूछताछ में पता चला कि आकिब खान बच्चे से चिढ़ता था और लगातार उसे पीटता रहा। पड़ोसियों ने बच्चे के रोने पर सवाल किया, लेकिन आरोपी हमेशा टालमटोल करते रहे।

Raipur Crime : कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि आकिब और रेशमी बच्चे को रास्ते से हटाना चाहते थे। आरोपी महिला अपने पहले पति से अलग रहती थी और उसके परिवार ने भी उसका समर्थन नहीं किया।

Raipur Crime : सिटी ASP लखन पटले ने बताया कि आरोपी आकिब खान और रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories