Raipur Land New Guideline : रायपुर में 70 वार्डों की जमीनों की नई सरकारी गाइडलाइन दरें लागू…

0
120
Raipur Land New Guideline
Raipur Land New Guideline

Raipur Land New Guideline : रायपुर। राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर के 70 वार्डों में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू कर दी हैं। इससे पहले नगरीय क्षेत्रों में दरों में भारी विसंगतियाँ थीं। एक ही सड़क या वार्ड में संपत्तियों की कीमतों में असमानता दिखाई देती थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक मार्ग पर स्थित गाँवों की दरों में अतार्किक अंतर था। इससे नागरिकों को संपत्ति का सही मूल्यांकन करने में कठिनाई होती थी और किसानों को मुआवज़ा तथा बैंक लोन में नुकसान उठाना पड़ता था।

Raipur Land New Guideline : पंजीयन और वाणिज्यिक कर मंत्री ओ पी चौधरी के निर्देश पर नई दरों को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से तैयार किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में दरों को रोड-वाइज तैयार किया गया है ताकि समान सड़क और समान परिस्थितियों वाले क्षेत्रों की दरें एक जैसी हों। अत्यधिक कंडिकाओं को समायोजित कर संख्या कम की गई है, जिससे नागरिकों को दरों को समझने में आसानी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी गाँवों की दरों को नक्शे में प्रविष्ट कर समान मार्ग और समान परिस्थितियों वाले गाँवों की दरों को यथासंभव समान और तर्कसंगत बनाया गया है।

READ MORE : Indigo Flight Issue : तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की रायपुर आ रही फ्लाइट अचानक भुवनेश्वर डायवर्ट….

नई दरें वैज्ञानिक मैपिंग और रैशनलाइज़्ड बेस रेट के आधार पर प्रस्तावित की गई हैं, जिससे संपत्ति मूल्यांकन और मुआवज़ा प्रक्रिया सरल, तर्कसंगत और पारदर्शी बने।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here