rewa news : रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र से एक खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है। यहाँ लौरी गाँव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए.
rewa news : मामला गढ़ थाना क्षेत्र के लौरी गाँव का है। यहाँ एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
rewa news : इस मारपीट में दोनों पक्षों के दो-दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।













