Uri Sector : उरी सेक्टर में बड़ी घुसपैठ नाकाम, भारतीय सेना की गोली से 1 आतंकी ढेर

0
115
indian army
indian army

Uri Sector/बारामूला : एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया। सेना का कहना है कि संदिग्ध हलचल मिलते ही जवानों ने त्वरित कार्रवाई की और घुसपैठियों पर प्रभावी फायरिंग कर उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा कई अन्य की तलाश जारी है।

संदिग्ध गतिविधि दिखते ही अलर्ट—सेना की त्वरित कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, पंजिनारा इलाके की अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों ने पाकिस्तान की दिशा से असामान्य हलचल देखी। तुरंत उच्च सतर्कता घोषित की गई और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी गई। सेना ने बिना किसी देरी के घुसपैठ रोधी कार्रवाई की और संदिग्ध आतंकियों की ओर भारी गोलीबारी की।

Read More : Anmol Bishnoi : बाबा सिद्दीकी मर्डर-सलमान खान फायरिंग में मोस्ट वांटेड अनमोल बिश्नोई भारत लाया गया NIA की बड़ी सफलता

अधिकारियों ने बताया,
“हमारे सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को समय रहते पहचान लिया और प्रभावी फायरिंग कर आतंकियों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।”

जंगलों में चला सघन तलाशी अभियान
Uri Sector घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद सेना, BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। रह-रहकर सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल न हुआ हो।

कई जगहों पर-

  • नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है
  • सेंसिटिव पॉइंट्स पर डबल लेयर सुरक्षा तैनात की गई है
  • जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी जारी है

अधिकारियों ने संकेत दिया कि सर्दियों से पहले सीमा पार स्थित लॉन्च पैड्स में हलचल बढ़ गई है, जो आमतौर पर घुसपैठ बढ़ने का संकेत होता है।

Read More : Chhattisgarh ISIS Network : छत्तीसगढ़ में ISIS की बड़ी साज़िश, रायपुर-भिलाई के 2 नाबालिग ATS के रडार पर….

सर्दियों से पहले बढ़ रही गतिविधियाँ—पाकिस्तान के लॉन्च पैड्स एक्टिव
Uri Sector सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक हर साल सर्दियों की शुरुआत से पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह घुसपैठ कराने की कोशिशों को तेज कर देते हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ी रास्ते बंद हो जाते हैं, इसलिए यह “पीक इंफिल्ट्रेशन पीरियड” माना जाता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,
“लॉन्च पैड्स में बढ़ती हलचल को देखते हुए हम हर प्रकार की घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

कोई हताहत नहीं, लेकिन खतरा बरकरार
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। न ही कोई हथियार या सामग्री बरामद की गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में उरी सेक्टर में और प्रयास हो सकते हैं। इसी कारण इलाके में अतिरिक्त चौकसी लागू कर दी गई है। वहीं उरी में यह हालिया कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय सेना किसी भी घुसपैठ प्रयास को रोकने के लिए हर क्षण सतर्क और तैयार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here