Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior Viral Video : ओवरलोड ई-रिक्शा का खतरनाक वीडियो वायरल, 20 से...

Gwalior Viral Video : ओवरलोड ई-रिक्शा का खतरनाक वीडियो वायरल, 20 से ज्यादा सवारियों की जान जोखिम में…

Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video

Gwalior Viral Video : ग्वालियर। शहर में यातायात नियमों की खुली अवहेलना का मामला सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक ने ओवरलोडिंग की हद ही पार कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ई-रिक्शा में 20 से अधिक सवारियां ठूंसी हुई दिखाई दे रही हैं—कुछ ऊपर, कुछ नीचे बैठे हुए। यह पूरी घटना ग्वालियर के जोरासी मंदिर के पास की बताई जा रही है।

Gwalior Viral Video : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा अत्यधिक भार के कारण डगमगा रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद चालक बेखौफ होकर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

READ MORE : Gwalior Accident : ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रॉली से टकराई, पांच युवकों की मौके पर मौत

घटना सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ओवरलोडिंग न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि इससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा पैदा होता है।

स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और ट्रैफिक सिस्टम को और सख्त करने की मांग की है।

READ MORE : Gwalior News : रेलवे स्टेशन के बाहर देह व्यापार का खुला खेल, थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर वायरल हुआ वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब शहर में ई-रिक्शों की मनमानी सामने आई हो। कई बार चेतावनी के बावजूद चालक नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते नजर आते हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here