Gwalior News : रेलवे स्टेशन के बाहर देह व्यापार का खुला खेल, थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर वायरल हुआ वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस की नाक के नीचे देह व्यापार का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। पड़ाव थाना क्षेत्र, जो ग्वालियर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है, वहां देह व्यापार करने वाली महिलाओं और युवतियों का जमावड़ा लगातार देखा जा रहा है।

Gwalior News : थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर महिलाओं का समूह खड़े होकर पैसों की बात करता दिखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं राह चलते लोगों से सौदेबाजी कर रही हैं।

 

 

Gwalior News : स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पड़ाव थाना पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *