Pm Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषकों को एक और बड़ी सौगात

VIKASH KHALKHO
Pm Samman Nidhi

Pm Samman Nidhi : दीपक साहू/धमतरी : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को पीएम सम्मान निधि योजना की राष्ट्रव्यापी 21 वीं किश्त की राशि हस्तांतरण करेंगे। रिमोट का बटन दबाकर देश के पात्र किसानों को राशि जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह धमतरी जिले में आयोजित किया गया है। इस किश्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के खाते 494 करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में आएगी। वहीं धमतरी जिले की बात करें तो 96 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में 19 करोड़ 21 लाख रूपये आएंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथियों व अतिथिगणों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन दोपहर 12.30 बजे होगा। कार्यक्रम धमतरी शहर के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में होगा।

READ MORE : TS Singhdev : हिड़मा के मारे जाने पर टीएस सिंहदेव का बयान—कहा, हिंसा चुनने वालों का अंत भी वैसा ही, झीरम घाटी हमले को लेकर कही ये बात

Pm Samman Nidhi : मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान होंगे इस अवसर पर किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 2442 किलोमीटर की 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास बटन दबाकर करेंगे। इस मौके पर वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी बटन दबाकर करेंगे।

Pm Samman Nidh
Pm Samman Nidh

READ MORE : Buffalo theft : बुरहानपुर : भैंस चोरी की फरियाद लेकर सीधे कलेक्टर के दरबार पहुंचे चरवाहा

Pm Samman Nidhi : केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि 17357 समूह को लगभग 286 करोड़ का वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि चौहान विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे। समारोह में कृषि से जुड़े विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर वॉटरशेड का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *