Bastar Anti-Naxal Operation : डबल अटैक से नक्सलवाद की कमर टूटी, हिड़मा समेत 6 टॉप नक्सली ढेर, इधर CCM देवजी के 9 गार्ड्स सहित 31 माओवादी गिरफ्तार

Parivesh
Bastar Anti-Naxal Operation

Bastar Anti-Naxal Operation : बस्तर/आंध्र प्रदेश। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने एक साथ दो बड़ी सफलताएं हासिल कर नक्सल संगठन को गहरे संकट में डाल दिया है।

Bastar Anti-Naxal Operation : हिड़मा का खात्मा : अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली इलाके में स्पेशल ग्रेहाउंड फोर्स के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात कमांडर माडवी हिड़मा, उसकी पत्नी राजे और SZCM टेक शंकर समेत कुल 6 नक्सलियों को ढेर किया गया है।

31 माओवादी गिरफ्तार: इसी बीच, आंध्र प्रदेश पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

READ MORE : CG Naxal Encounter : हिड़मा के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि, IG सुंदरराज बोले- बस्तर में एक काला अध्याय हुआ समाप्त….

देवजी के सुरक्षा गार्ड्स भी गिरफ्त में

इंटेलिजेंस एडिशनल DGP महेश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए माओवादियों में नौ (9) लोग नक्सल संगठन की सर्वोच्च इकाई केंद्रीय समिति सदस्य (CCM) देवजी के निजी सुरक्षा गार्ड हैं। बाकी 22 PLGA और साउथ बस्तर जोनल कमेटी से जुड़े सदस्य हैं।

लक्ष्य: DGP ने बताया कि ये नक्सली आंध्र प्रदेश में दोबारा अपना मूवमेंट सक्रिय करने और शरण लेने की कोशिश कर रहे थे, जिन पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

लगातार कार्रवाई: पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर निगरानी का परिणाम है। मुठभेड़ स्थल से भागे नक्सलियों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *