Rewa Prem Vivah Case : बिछिया/रीवा। रीवा जिले के बिछिया थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रेम विवाह करने वाला एक जोड़ा अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा। युवक का आरोप है कि विवाह की खबर लगने के बाद युवती के परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Rewa Prem Vivah Case : मामला उमरी निवासी दुर्गेश यादव और रिचा विश्वकर्मा से जुड़ा है। दुर्गेश यादव, जो दूध बेचने का काम करता है, उसने बताया कि इसी दौरान उसकी मुलाकात रिचा से हुई और उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।
READ MORE : Rewa Kuthulia Fruit Research Center : इतिहास खतरे में, रीवा के फल खजाने कुठुलिया केंद्र को बंद करने का आदेश…
मंदिर में रचाया था प्रेम विवाह
प्रेम संबंध गहराने के बाद, दोनों ने करीब पाँच माह पहले अपने परिजनों को बिना बताए चिरहुला मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।
युवक दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि जैसे ही इस शादी की भनक लड़की के घर वालों को लगी, उन्होंने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। जान को खतरा महसूस होने पर, दोनों नवविवाहित जोड़े ने मंगलवार को बिछिया थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
READ MORE : Rewa Suicide Case : रानी तालाब पार्क में प्यार में पागल किशोरी ने खाया ज़हर….
बिछिया पुलिस ने प्रेमी जोड़े का आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने और जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है।









