Gwalior Road Accident : ग्वालियर-झांसी हाईवे पर फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

Parivesh
Gwalior Road Accident

Gwalior Road Accident : ग्वालियर। रविवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सिरोल थाना क्षेत्र में मालवा कॉलेज के सामने सुबह करीब 6:30 बजे हुआ।

Gwalior Road Accident : जानकारी के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE : Gwalior News : रेलवे स्टेशन के बाहर देह व्यापार का खुला खेल, थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर वायरल हुआ वीडियो

टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक अनुमान है कि तेज रफ्तार और कम दृश्यता इसकी वजह हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *