accident during mining : सोनभद्र में खनन के दौरान बड़ा हादसा : कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

VIKASH KHALKHO

accident during mining : लखनऊ/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा धंस जाने से कई मजदूर और एक कंप्रेसर ऑपरेटर मलबे में दब गए। भारी मलबा गिरने से खदान क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीमें, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मलबा काफी भारी और ऊँचाई से गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौती सामने आ रही है।

जिलाधिकारी सोनभद्र ने बताया—
“पिछड़ा माइन्स क्षेत्र में दीवार जैसी संरचना गिरने की सूचना मिली है। कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस कप्तान भी मौके पर हैं और सभी एजेंसियां मिलकर राहत कार्य कर रही हैं।”

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिर्जापुर से घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

खदान बंद थी या चालू—जांच जारी

जब अधिकारियों से पूछा गया कि क्या यह खदान पहले से बंद थी, तो डीएम ने कहा कि ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं है।
उन्होंने कहा—
“घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जांच होगी। खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई तय है।”

accident during mining : मंत्री संजीव सिंह का आरोप—”बंद खदान में कैसे हुआ काम?”

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा—
“आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का कार्यक्रम था, लेकिन लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। हमें बताया गया कि खदानों में काम बंद था, फिर बंद खदान में खनन कैसे शुरू हुआ? यह बड़ा सवाल है और जांच का विषय है।”

मंत्री ने बताया कि पहली जानकारी के अनुसार लगभग 12 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा—
“मलबा हटने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोग दबे हैं। पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।”

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्थिति गंभीर

खदान का धंसना काफी ऊँचाई से हुआ है, जिसके कारण मलबा हटाने का काम बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। रेस्क्यू टीमों को अतिरिक्त मशीनरी और जनशक्ति लगानी पड़ रही है।
प्रशासन ने बताया कि अगले कुछ घंटों में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *