Sunday, September 20, 2026
Home Sports IPL 2026 : संजू सैमसन CSK में, जडेजा राजस्थान पहुंचे – सालों...

IPL 2026 : संजू सैमसन CSK में, जडेजा राजस्थान पहुंचे – सालों पुराना साथ टूटा

IPL 2026 :  नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुई डील की है। इस डील के तहत राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अब CSK में शामिल हो गए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 14 करोड़ रुपये की रकम के साथ राजस्थान रॉयल्स में दिखेंगे।

IPL 2026 :  संजू सैमसन का नया सफर

RR कप्तान और भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब CSK के लिए खेलेंगे। सैमसन का मौजूदा मूल्य 18 करोड़ रुपये है। उन्होंने कुल 177 आईपीएल मैच खेले हैं और 2013 से आईपीएल का हिस्सा हैं। सिवाय साल 2016 और 2017 के, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला, बाकी समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले।

पिछले सीज़न में राजस्थान में कप्तानी और टीम प्रबंधन को लेकर सैमसन और टीम के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। इसके बाद उनका CSK में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया। खबर है कि सैमसन को CSK अगले कप्तान के रूप में तैयार कर सकती है, क्योंकि टीम को एमएस धोनी की जगह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश थी।

रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की बदल गई IPL टीम, अर्जुन तेंदुलकर समेत ये 5 खिलाड़ी भी हुए ट्रेड - Ravindra Jadeja Sanju Samson csk rr IPL team changed 5 players includingIPL 2026 :  जडेजा का राजस्थान आगमन

सीनियर ऑलराउंडर और CSK के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के साथ नई शुरुआत करेंगे। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत उनकी फीस 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है। जडेजा ने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान से की थी, लेकिन 2012 में CSK से जुड़ गए। 2018 से लगातार CSK का हिस्सा रहे जडेजा अब राजस्थान के लिए खेलेंगे, और टीम को गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों में गहराई देंगे। जडेजा के 4 करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद राजस्थान उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमता से खुश है।

IPL 2026 :  आईपीएल में बदलाव का असर

सैमसन और जडेजा की अदला-बदली ने पुराने संबंधों को तोड़ दिया, लेकिन फ्रेंचाइजियों की रणनीति और टीम संतुलन को देखते हुए यह कदम जरूरी माना जा रहा है। साथ ही, शमी अब लखनऊ के लिए खेलेंगे और संजू सैमसन CSK में कप्तानी के लिए तैयार हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here