CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता का निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

0
181
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर : रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन हो गया। वरिष्ठ समाजसेवी रहे अग्रवाल ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 25 मई रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CG NEWS: रामजीलाल अग्रवाल एक गौ सेवक भी थे। वो अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक भी रह चुके थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण, सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश और यशवंत अग्रवाल के पिता थे। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

CG NEWS: वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे। उनकी अंतिम यात्रा 25 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान रायपुर घाट में संपन्न होगा। उनके निधन से राजनीतिक जगत, व्यापारियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here