Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : यातायात पुलिस हुई ब्लैक फिल्म पर सख्त, 10 वाहनों से हटाई गई काली फिल्म,

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के तहत अब यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगी अवैध ‘ब्लैक फिल्म’ (Black Film) के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। आज की कार्रवाई में **10 वाहनों से काली फिल्म हटाई गई।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को पहले समझाइश दी गई और फिर उनकी ब्लैक फिल्म हटवाई गई, बिना किसी चालान के। इस कार्रवाई में कुल 10 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाई गई।

CG NEWS : यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा सभी वाहन चालकों सेअपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अपने वाहनों से काली फिल्म हटवा लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल समझाइश के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यदि इसके बावजूद ब्लैक फिल्म नहीं हटाई गई, तो आने वाले दिनों में ₹2000 का चालान काटा जाएगा और फिल्म जबरन हटाई जाएगी। सभी वाहन मालिकों से निवेदन है कि वे समय रहते अपने वाहनों से काली फिल्म हटा लें। कानून का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories