IND vs SA पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन, राहुल और सुंदर क्रीज पर, साउथ अफ्रीका 159 पर ढेर

Rahul Goshwami
ind vs sa

IND vs SA/कोलकाता : आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच जारी है। दूसरे दिन का पहला सेशन खेला जा रहा है, जिसमें भारत ने एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी से 116 रन पीछे है। केएल राहुल 17 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

भारत ने अपनी पारी आज 37/1 के स्कोर से आगे बढ़ाई। पहले दिन जल्दी विकेट गंवाने के बाद राहुल और सुंदर ने शुरुआत में सतर्क खेल दिखाया और पारी को स्थिरता देने की कोशिश जारी रखी।

Read More : Sri Lanka Cricket : बम ब्लास्ट के बाद पाक छोड़ने पर अड़े खिलाड़ी, श्रीलंकाई बोर्ड ने दी धमकी, खेलो वर्ना…

पहली पारी: भारत की धीमी शुरुआत
IND vs SA देखा जाए तो भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद राहुल और सुंदर ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले दिन टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

साउथ अफ्रीका 159 पर ढेर: बुमराह का जलवा
पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत 57/0 के बाद मजबूत दिख रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार वापसी ने मैच का रुख बदल दिया। टीम 159 रन पर सिमट गई।

IND vs SA अदन मार्करम (31), रिकेल्टन (23), वियान मुल्डर (24) और टोनी डी जोरजी (24) अच्छा प्रारंभ पाने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन पर 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो सफलता हासिल की।

Read More : Women Cricket World Cup 2025 : सीएम साय बोले– नारी शक्ति की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात…

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका:
ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रायन रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (WK), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।

यह टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण है। राहुल और सुंदर की साझेदारी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *