Sunday, February 15, 2026
29.1 C
Raipur

Bihar Election Results : NDA प्रचंड बहुमत की ओर, बीजेपी बन रही सिंगल लार्जेस्ट पार्टी, क्या बनाएगी अपना पहला सीएम या नीतीश पर भरोसा

Bihar Election Results/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना तेज़ी से जारी है और शुरुआती रुझानों के बाद अब तस्वीर लगभग साफ होती जा रही है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 183 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 57 सीटों पर सिमटा हुआ नजर आ रहा है। इस बार चुनाव में रिकॉर्ड 67.13% वोटिंग हुई थी, और अब तक के रुझानों में एनडीए ने मजबूत बढ़त बना ली है।

243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए होती हैं, ऐसे में एनडीए बहुमत से काफी आगे निकल चुका है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी सभी सीटों पर पीछे है, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम 2 सीटों पर आगे है।

Read More : Bihar Election Result : बिहार फ़तेह! अबकी बार 160 पार… बंपर जीत की ओर एनडीए, प्रचंड बहुमत मिलने के आसार

बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी — क्या बदलेगा नेतृत्व?
Bihar Election Results रुझानों के अनुसार, BJP तमाम आकलनों को गलत साबित करते हुए सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने की राह पर है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी अपना पहला मुख्यमंत्री बनाएगी या फिर नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में ही सरकार चलाएगी?

चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए ने सीएम चेहरे का खुलासा नहीं किया था। अमित शाह ने कहा था कि सीएम का चयन विधायक दल करेगा, जिससे महागठबंधन ने बीजेपी पर दबाव भी बनाया। हालांकि, अब रुझानों के बाद स्पष्ट है कि बीजेपी ने जनता के मूड को भांपते हुए नीतीश कुमार को फिर से नेतृत्व देने का संकेत दे दिया है।

नीतीश कुमार की भूमिका और केंद्र की राजनीति पर असर
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भले ही बीजेपी सीटों के मामले में जेडीयू से आगे निकलती दिख रही है, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व को नकारने की स्थिति में बीजेपी नहीं है। राज्य में ही नहीं, केंद्र की राजनीति में भी जेडीयू का महत्व बढ़ा हुआ है।
अगर नीतीश कुमार का रुख बदला, तो इसका असर मोदी सरकार पर भी पड़ सकता है। यही कारण है कि एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस नहीं दिख रहा है।

Read More : Red Fort Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, पुलवामा में आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया

महागठबंधन का खराब प्रदर्शन
Bihar Election Results महागठबंधन के लिए यह चुनाव निराशाजनक रहा है। तेजस्वी यादव की उम्मीदों को बड़ा झटका देते हुए गठबंधन 60 के आसपास सीटों में ही सिमटता दिख रहा है। कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आरजेडी 24 सीटों पर संघर्ष कर रही है।

नतीजों से साफ संदेश
बिहार की जनता ने इस बार विकास, स्थिरता और नेतृत्व को तवज्जो दी है। रिकॉर्ड वोटिंग में महिलाओं और ओबीसी मतदाताओं का झुकाव एनडीए के पक्ष में दिख रहा है। रुझानों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना लगभग तय है।। टीवी डिबेट शो में बीजेपी के प्रवक्ता भी नीतीश कुमार को सीएम बनाने का समर्थन करते नजर आए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

कौन थे श्रीनिवासैया जो अमेरिका में 6 दिन से थे लापता, अब मिली लाश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds