CG News : जल जीवन मिशन के गड्ढे के कारण हुआ हादसा, बड़ेडोगर में बाइक से गिरकर शिक्षिका और उसके पति हुए घायल

VIKASH KHALKHO
CG News

CG News : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : जिले के फरसगांव ब्लॉक स्थित ग्राम बड़ेडोगर में बुधवार को शाम करीब 4:30 बजे जल जीवन मिशन के गड्ढे के कारण एक हादसा हो गया। गड्ढे के कारण बाइक से गिरकर शिक्षिका मीरा नाग और उसके पति महेश नाग निवासी बड़ेडोगर घायल हो गए, घायलों को जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग के द्वारा अपनी वाहन से उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाकर भर्ती किया है, हादसे में शिक्षिका का हाथ टूट गया है, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया। जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग ने कहा कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार की लापरवाही के चलते हैं सड़क हादसा हुआ है, ठेकेदार के द्वारा पाइप लाइन हेतु रोड पर गड्ढे को खुदा गया है।

CG News : लेकिन उसमें ठीक से मिट्टी नहीं पाटने से गड्ढे अभी भी है और इसी गड्ढे के कारण अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। वही आज स्कूल से घर जाने के दौरान बाइक सवार शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक गिर कर घायल हो गए, इस गड्ढे कारण कई हादसे हो चुके हैं। यह हाल पूरे कोंडागांव जिले का है जहां जल जीवन मिशन के तहत रोड में खोदे गए गड्डो के कारण कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए है लेकिन संबंधित ठेकेदार के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Read more : CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 18 नवंबर को: पुराने भवन में आखिरी बैठक, नवा रायपुर से शुरू होगी नई संसदीय यात्रा

CG News : जिला पंचायत सदस्य जयलाल ने कहा कि ऐसे लापरवाह ठेकेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता इस समस्या को लेकर जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और संबंधित ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। वही फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए थे, जिन्होंने घायल शिक्षिका और उसके पति से बातचीत कर बेहतर उपचार हेतु संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिए। प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *