Raipur News : बड़े बकायादार पर नगर निगम की कार्रवाई, फर्म को किया सील

0
103

रायपुर। राजधानी में बड़े टैक्स बकायादार पर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके फर्म को सील किया है। यह कार्रवाई आज राजीव गांधी वार्ड में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर की गई।

उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ. आरके डोंगरे के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र अंतर्गत राजीव गाँधी वार्ड क्रमांक 13 के 564761 रुपए के बड़े बकायादार भवन स्वामी दिलीप कुमार पटेल द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर तत्काल स्थल पर नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम पहुंची और बड़े बकायादार के फर्म को तत्काल सीलबंद करने की कार्रवाई की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here