Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Rape Case : FB पर दोस्ती कर 23 साल की युवती...

Raipur Rape Case : FB पर दोस्ती कर 23 साल की युवती से फूड अफसर ने किया रेप; अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और…….

Raipur Rape Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी संजय दुबे पर राजधानी रायपुर में बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। एक 23 वर्षीय युवती ने आरंग थाने में संजय दुबे के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Raipur Rape Case : पीड़िता, जो आरंग थाना क्षेत्र की निवासी है, ने अपनी आठ पन्नों की शिकायत में बताया है कि वर्ष 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से उनकी जान-पहचान हुई थी। फेसबुक पर बातचीत के दौरान संजय ने नजदीकियां बढ़ाई और प्रलोभन देते हुए शादी का वादा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को लेखक बताया और यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। युवती ने अधिकारी को अपनी बेटी के समान बताया, लेकिन आरोपी लगातार अश्लील बातें करता रहा और शादी के लायक होने का दावा करता रहा।

READ MORE : Raipur Breaking : सूदखोर वीरेंद्र तोमर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में संजय दुबे आरंग स्थित युवती के घर आया और जबरन उससे दुष्कर्म किया। रेप के दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू किया गया। पीड़िता ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये की वसूली भी की। जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने अपनी शिकायत के समर्थन में पुलिस को आरोपी के साथ हुई फेसबुक चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ MORE : Raipur Murder Case : राज्योत्सव जाने से रोक रहे दामाद ने सास को मारा मुक्का, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

यौन उत्पीड़न आरोपों के बीच IG रतनलाल डांगी हटाए गए

इसी बीच राज्य से जुड़े एक अन्य हाई-प्रोफाइल घटनाक्रम में, छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ IG रतनलाल डांगी को भी यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच उनके पद से हटा दिया गया है। डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए थे। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आदेश जारी कर डांगी को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच कर दिया है। उनकी जगह नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में रहे सीनियर IPS अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here