Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh sukma News : 45 लाख इनामी हिड़मा के गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री,...

sukma News : 45 लाख इनामी हिड़मा के गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री, मां से की आत्मसमर्पण की अपील

0
143
sukma News
sukma News

sukma News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सोमवार को सुकमा जिले के माओवादी प्रभाव वाले पूवर्ती गांव पहुंचे। यही वह स्थान है जहाँ वांछित माओवादी हिड़मा और बारसे देवा का घर है। उप मुख्यमंत्री ने यहाँ हिड़मा की बुजुर्ग मां माड़वी पुंजी से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि वे अपने बेटे को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं।

sukma News : विजय शर्मा ने कहा कि यदि हिड़मा आत्मसमर्पण करता है, तो वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है और क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकेगा। उन्होंने कहा कि समय बहुत कम है, इसलिए निर्णय जल्द लेना जरूरी है।

sukma News : गोंडी भाषा में बातचीत

sukma News : स्थानीय लोगों की सहायता से उप मुख्यमंत्री ने गोंडी भाषा में माड़वी पुंजी से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान हिड़मा और बारसे देवा के अन्य परिजन भी मौजूद थे। लगभग तीन घंटे गांव में रुकने के बाद शर्मा रायपुर के लिए रवाना हो गए।

sukma News : इनाम की जानकारी

sukma News : हिड़मा पर 45 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन-1 का प्रमुख है। उसका घर पूवर्ती कैंप से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं बारसे देवा पर 25 लाख रुपये का इनाम है।
बीजापुर पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 92 युवक पुनर्वासित हो रहे हैं।

sukma News : परिवार का आश्वासन

sukma News : चर्चा के बाद हिड़मा और बारसे देवा के परिजनों ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे उनका संदेश बेटों तक अवश्य पहुंचाएंगे। शर्मा ने दोनों परिवारों के साथ भोजन किया और सरकार की पुनर्वास नीति की जानकारी भी साझा की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here