CG Atmanand School Attack : आत्मानंद स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला…

Parivesh
CG Atmanand School Attack

CG Atmanand School Attack : भिलाई। दुर्ग जिले से स्कूल परिसर में हिंसा की चौंकाने वाली खबर आई है। सेक्टर-7 स्थित आत्मानंद स्कूल में एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जो अचानक झगड़े में बदल गया।

CG Atmanand School Attack : हमले में घायल छात्र रवि महतो को उसके पिता रमेश महतो ने गंभीर हालत में दुर्ग के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र की पहचान विकास बाघ के रूप में हुई है, जो रवि के साथ उसी कक्षा में पढ़ता है।

READ MORE : MP Top 5 Breaking : भोपाल में हाई अलर्ट : दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने संभाली कमान, समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें….

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भिलाई नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है और स्कूल प्रबंधन से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *