Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Faridabad Medical College : फरीदाबाद कॉलेज में विस्फोटक का जखीरा! 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 बरामद

Faridabad Medical College : फरीदाबाद/जम्मू-कश्मीर: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सनसनीखेज छापा मारकर करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक और दो AK-47 राइफलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई सोमवार (10 नवंबर) को हुई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक वही अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है, जिसका इस्तेमाल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में किया गया था।

Not RDX 360 kg ammonium nitrate and huge quantity weapons nad explosive recovered from doctor room in Faridabad फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से RDX नहीं, 360 KG विस्फोटक संग ये हथियारRead More : Land For Job Case : बिहार चुनाव के बीच लालू परिवार को राहत! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में फैसला टला, कब अगली सुनवाई

Faridabad Medical College :  गिरफ्तार डॉक्टर की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
इस बड़े विस्फोटक जखीरे का खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के दौरान सामने आया। पुलिस ने पहले डॉक्टर आदिल अहमद राठर को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भी डॉ. आदिल अहमद राठर के निजी लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी नेटवर्क से जुड़े एक और डॉक्टर, डॉ. मुजम्मिल, को हिरासत में लिया, जिसकी जानकारी पर फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज से इस बड़े विस्फोटक जखीरे को बरामद किया गया।

Faridabad Medical College :  पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुए केमिकल से जुड़ाव
फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया 360 किलोग्राम विस्फोटक संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह वही शक्तिशाली केमिकल है, जो फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले में इस्तेमाल किया गया था। जांच में सामने आया था कि पुलवामा हमले से कुछ दिन पहले आतंकियों ने अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक तैयार कर सेल्फी भी ली थी। घाटी में हाल के वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी पहली बार हुई है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Faridabad Medical College : फरीदाबाद पुलिस आयुक्त का बयान
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने इस संयुक्त अभियान की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक संयुक्त अभियान है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह RDX नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि बरामदगी की जांच अभी जारी है।

Read More : Ram Charan : Mega Power Star का धमाका : Ram Charan की ‘Peddhi’ ने व्यूज के मामले में तोड़ा रिकॉर्ड

Faridabad Medical College : कौन है डॉक्टर आदिल राठर?
गिरफ्तार आरोपी आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के तौर पर काम करता था। दो दिन पहले अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में उसके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई थी। हाल ही में श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए जाने के मामले में 28 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, और अब इस जांच में डॉ. आदिल की संदिग्ध भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों डॉक्टर फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories