CG NEWS : रोशन सेन/माकड़ी। अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ ब्लॉक माकड़ी द्वारा प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CG NEWS : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक श्री सुखिया राम जी, श्री सूरज नायक जी, प्रवक्ता श्री बलराम पम्हार जी, ब्लॉक सचिव श्री पांचिया राम चौहान जी, सह सचिव श्री भुनेश्वर पम्हार जी, तथा समाज के वरिष्ठजन श्री दक्षिण राठौर, श्री माहरु राम चौहान और श्री शकरु राम चौहान उपस्थित रहे।
CG NEWS : अतिथियों ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों—सच्चाई, सेवा, और समानता—पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।













