Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Mekahara Hospital : इंसानियत शर्मसार! रायपुर मेकाहारा अस्पताल के गेट पर...

Raipur Mekahara Hospital : इंसानियत शर्मसार! रायपुर मेकाहारा अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात का शव….

Raipur Mekahara Hospital
Raipur Mekahara Hospital

Raipur Mekahara Hospital : मोहम्मद याकुब/रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र, मेकाहारा अस्पताल के मुख्य गेट पर आज सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास ही एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में फेंका हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब यह अमानवीय दृश्य देखा तो मौके पर अफरातफरी मच गई और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई।

Raipur Mekahara Hospital : डॉक्टरों की टीम और पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही डॉक्टरों की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात के शव की जांच की। इसके बाद मौदहापारा थाना क्षेत्र की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

READ MORE : Raipur Air Show 2025 : 15 साल बाद रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का ‘सूर्यकिरण’ शौर्य, 9 विमानों का होगा रोमांचक प्रदर्शन…

जन्म के तुरंत बाद फेंके जाने का अंदेशा

पुलिस की शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जन्म के तुरंत बाद ही इस मासूम को पॉलीथिन में लपेटकर अस्पताल के गेट पर फेंक दिया। इस अमानवीय कृत्य ने स्थानीय लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस अब इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले शख्स तक पहुंचने के लिए अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान की जा सकती है।

READ MORE : Air Show Raipur : किसान-पुत्र भरेगा शौर्य की उड़ान, महासमुंद के गौरव पटेल नवा रायपुर में उड़ाएंगे ‘सूर्यकिरण’ टीम का लीड जेट….

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here