CG NEWS : बचेली-किरंदुल में निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर का निर्देश: बरसात पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली। जिले में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो को तय मियाद में पूर्ण करने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों का अनवरत निरीक्षण भ्रमण जारी है। इस क्रम में कलेक्टर द्वारा आज बचेली और किरंदुल के नगरीय क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य एवं किरंदुल में निर्माणाधीन आस्था-2 विद्या मंदिर के निर्माण स्थल का पुनः निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि लगभग एक महिने पूर्व कलेक्टर ने इन निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने अद्यतन प्रगति को देखा और कार्य एजेंसियों को पुनः महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

CG NEWS : कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रमुख लौह नगरीय क्षेत्र, बचेली और किरंदुल, का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य विकास कार्यों की समीक्षा, अधूरे निर्माणों की प्रगति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और शीघ्र निराकृत करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी बरसात से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं ताकि जनसुविधाओं में कोई बाधा न आए।

CG NEWS : नाली निर्माण कार्यों में तेजी का निर्देश

CG NEWS : किरंदुल में चल रहे नाली निर्माण कार्यों की धीमी गति में तेजी लाते हुए कलेक्टर ने संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हर हाल में पूर्ण हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या से बचने के लिए गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखें।

CG NEWS : आस्था-2 विद्या मंदिर के निर्माण का निरीक्षण

CG NEWS : किरंदुल में निर्माणाधीन “आस्था-2 विद्या मंदिर” के स्थल पर पहुंचकर कलेक्टर ने कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश पूर्व सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कर लेवे। इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। इस दौरान कलेक्टर ने कांट्रेक्टरों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और आवश्यक समाधान का आश्वासन दिया।

CG NEWS : हनुमान टेकरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

CG NEWS : इसके साथ ही कलेक्टर ने किरंदुल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध हनुमान टेकरी का भी दौरा किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि इस स्थल को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने टेकरी पर व्यू पॉइंट, पेयजल व्यवस्था, आराम शेड, तथा रास्तों की मरम्मत जैसी सुविधाओं को जोड़ने का प्रस्ताव दिया, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

CG NEWS : सीसी रोड और छठ घाट का भी निरीक्षण

CG NEWS : धुरली मुख्यमार्ग से मुड़ीपारा तक बन रही सीसी सड़क का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने नियमित क्यूरिंग (पानी डालने की प्रक्रिया) करने और कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं छठ घाट में स्थानीय नागरिकों द्वारा शेड, स्ट्रीट लाइट, सीढि़यों की मरम्मत, और डैम निर्माण जैसी जन सुविधाओं की मांग रखी गई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र अनुमानित लागत प्रस्ताव (प्राक्कलन) तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, जिससे कार्य जल्द प्रारंभ किए जा सकें।

CG NEWS : एनएमडीसी भर्ती हेतु कोचिंग सेंटर

CG NEWS : बचेली क्षेत्र के युवाओं द्वारा एनएमडीसी भर्ती की तैयारियों के लिए कोचिंग सेंटर की मांग किए जाने पर कलेक्टर श्री दुदावत ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिवस के भीतर नगर में स्थित एक खाली भवन को चिन्हित कर कोचिंग सेंटर प्रारंभ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने काठमांडू बस्ती को पुनः बसाने हेतु बनाए गए ट्रांसपोर्ट नगर का भी निरीक्षण किया गया।

CG NEWS : कलेक्टर ने यहाँ बनाए गए मकानों की स्थिति देखी और निर्देश दिया कि मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, नाली और सड़क निर्माण तत्काल उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रभावित परिवारों को सुगमता से स्थानांतरित किया जा सके। इस मौके पर नगर पालिका बचेली अध्यक्ष श्री राजू जयसवाल, नगर पालिका किरन्दुल श्रीमती रूबी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री कमल किशोर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *