Sunday, March 1, 2026
28.8 C
Raipur

MP NEWS: एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी नेता का ये करतूत, शारीरिक संबंध बनाते VIDEO वायरल

MP NEWS: मंदसौर: मंदसौर जिले से एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष और महिला को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता मनोहर लाल धाकड़ हैं। वीडियो कथित रूप से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-सिक्योरिटी कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है और इसकी तारीख 13 मई 2025 बताई जा रही है।

MP NEWS: वीडियो में एक कार (क्रमांक MP14 CC 4782) के अंदर से एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के आगे के दृश्य इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं किया जा सकता, इसलिए वीडियो को ब्लर कर दिया गया है। मामले पर मनोहर लाल धाकड़ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन लगातार बंद मिला।

MP NEWS: बताया जा रहा है कि मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी ग्राम बनी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। इस पूरे मामले ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन मनोहर लाल धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। संभव है कि वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में जुड़े हों। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

MP NEWS: पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी इस मामले में पार्टी नेतृत्व द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही है। मंदसौर एसपी मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MP NEWS: इस घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर की कटिंग और मनोहर लाल धाकड़ की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।” उन्होंने इस तरह की घटनाएं पहले भी अन्य जिलों—मंदसौर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर और भोपाल—में सामने आने का दावा किया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories