रायगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

Parivesh
रायगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के मामलों पर रोक लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटना रायगढ़ जिले की है, जहां पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला खरसिया थाना क्षेत्र के तेलीकोट धरसा रोड स्थित एक लॉज का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि यह देह व्यापार किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि मामले में जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं। इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *