उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन से करें दिन की शुभ शुरुआत – देखें लाइव

Parivesh
_उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन से करें दिन की शुभ शुरुआत – देखें लाइव

Mahakaal Darshan 19 अप्रैल 2025: आज के दिन की शुरुआत कीजिए उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन से। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित यह मंदिर भगवान शिव के महाकाल रूप को समर्पित है, जो स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी स्वरूप में प्रतिष्ठित हैं। पुराणों, महाभारत और महाकवि कालिदास की रचनाओं में इस मंदिर की विशेष महिमा का उल्लेख मिलता है। ऐसी मान्यता है कि महाकाल के दर्शन मात्र से समस्त कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

दिव्य पूजन और अलौकिक श्रृंगार

प्रातःकाल बाबा महाकाल को पहले शीतल जल से स्नान कराया जाता है, फिर पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इसके पश्चात भस्म, पुष्प और माला से उनका भव्य श्रृंगार होता है। रुद्राक्ष की माला और भस्म से सजे महाकाल के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन मन को आध्यात्मिक आनंद से भर देते हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भस्म आरती के उपरांत भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

लाइव दर्शन का लाभ उठाएं

अब आप भी घर बैठे श्री महाकालेश्वर मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। मंदिर से प्रसारित लाइव दर्शन से जुड़कर पाएं बाबा महाकाल का आशीर्वाद और अपने दिन की शुरुआत करें सकारात्मक ऊर्जा के साथ।

👉 यहां क्लिक करें और करें लाइव दर्शन

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *