Sunday, February 15, 2026
22.1 C
Raipur

Lailunga News : लैलूंगा जर्जर स्कूल बना मौत का कुआं, बच्चे दूसरे के आंगन में पढ़ने को मजबूर

Lailunga News : गौरीशंकर/घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक भयावह तस्वीर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हार बस्तीपारा से सामने आई है, जहाँ एक प्राथमिक शाला आज “शिक्षा का मंदिर” नहीं, बल्कि मौत का कुंआ बन चुकी है। दीवारों में गहरी दरारें, छत से झड़ता पलस्तर और टपकता पानी — यह सब किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत दे रहे हैं। यह वही जगह है जहाँ मासूम बच्चों के भविष्य का निर्माण होना चाहिए था, लेकिन अब यही भवन उनके जीवन के लिए खतरा बन गया है। हालात इतने खतरनाक हैं कि बच्चे अपने ही स्कूल भवन में नहीं, बल्कि दूसरे के परछी में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।लैलूंगा में बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ : जर्जर स्कूल भवन बना ‘मौत का कुआं’, मासूम दूसरे के परछी में पढ़ने को मजबूर।

READ MORE : Kondagaon Murder Case : 18 महीने बाद मिली राहत हत्या के आरोप में जेल में बंद 4 आरोपी बरी…

छत झड़ती है, दीवार हिलती है… फिर भी बच्चे वहीं बैठते हैं!” : स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में स्कूल की छत से पानी टपकता है। किताबें भीग जाती हैं, और बच्चों को जान जोखिम में डालकर क्लास में बैठना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार भवन की मरम्मत की मांग की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। शिक्षकों ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ लैलूंगा को कई बार लिखित रूप में अवगत कराया, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न कोई निरीक्षण हुआ, न मरम्मत।

Lailunga News : शिक्षा का मंदिर या प्रशासन की लापरवाही का प्रतीक?” – एक शिक्षक ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया हम बच्चों को भवन के बाहर बैठाकर पढ़ाते हैं, क्योंकि किसी भी वक्त छत गिर सकती है। जिम्मेदार अधिकारी फाइलें पलटने में व्यस्त हैं, लेकिन बच्चों की जान पर मंडराता खतरा कोई नहीं देख रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण नहीं कराया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चे डर के साए में पढ़ रहे हैं, और अभिभावक हर रोज़ दहशत में जी रहे हैं।

READ MORE : CM Mohan Schedule Today : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज व्यस्त कार्यक्रम : बिहार में चुनावी हुंकार, जानें पूरा शेड्यूल…..

ग्रामीणों की शासन-प्रशासन से गुहार –

हमारे बच्चों को सुरक्षित शिक्षा का अधिकार दीजिए, इससे पहले कि कोई हादसा ‘हेडलाइन’ बन जाए यह सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि पूरे तंत्र पर सवाल है : क्या शासन-प्रशासन को किसी त्रासदी का इंतज़ार है ताकि कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जा सके? बच्चे स्कूल में ज्ञान पाने आते हैं, मौत नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : सिंगरौली की पंचायत में लाखों का घोटाला, फर्जी बिलों से भुगतान का आरोप

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds