Raipur Air Show : रायपुर, 3 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के तहत राजधानी रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा आयोजित किए जाने वाले भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
Raipur Air Show : यह प्रेस वार्ता आज शाम 4:00 बजे न्यू सर्किट हाउस, ग्राउंड फ्लोर हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी आगामी एयर शो से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
राज्योत्सव के इस विशेष आकर्षण में सूर्य किरण टीम अपनी रोमांचक हवाई कलाबाजियों और एयरोबेटिक प्रदर्शनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी। यह टीम भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित इकाइयों में से एक है, जो अपने सटीक हवाई प्रदर्शन और टीम समन्वय के लिए विश्वभर में जानी जाती है।
READ MORE : Raipur Maha Bandh Protest : PM मोदी के दौरे से ठीक पहले, 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद का आह्वान…आखिर क्यों
प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की तिथियों, स्थान, सुरक्षा व्यवस्था और जनता के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। आयोजन समिति ने सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को इस अवसर पर उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया है।











