Tuesday, May 12, 2026
28.1 C
Raipur

Bemetra News: छत्तीसगढ़ रजत राज्योत्सव का आगाज : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा — लोकरंग अर्जुन्दा आज, आरू साहू 3 नवंबर और नितिन दुबे 4 नवंबर को अपनी संगीतमय प्रस्तुति से समां बाँधेंगे

Bemetra News: बेमेतरा/जीतू गुप्ता : बेमेतरा: छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित रजत राज्योत्सव का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। जिले में उत्सव का माहौल है, हर वर्ग में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और उपलब्धियों को लेकर उत्साह और गर्व का भाव देखा जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज राज्योत्सव स्थल पहुँचकर सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Bemetra News: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, मंच व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव केवल एक उत्सव नहीं बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा का उत्सव है, जिसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

Bemetra News: कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस बार राज्योत्सव में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री कौशल्य योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, महिला स्व सहायता समूहों के उत्पाद, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

Bemetra News: सांस्कृतिक मंच पर हर दिन लोककला और संगीत की अनूठी छटा बिखरेगी। आज लोकरंग अर्जुन्दा दल अपनी पारंपरिक नृत्य-गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। 3 नवम्बर को लोकप्रिय लोकगायिका आरू साहू अपनी सुरमयी प्रस्तुति देंगी, जबकि 4 नवम्बर को चर्चित गायक नितिन दुबे अपनी संगीतमय प्रस्तुति से समां बाँधेंगे।

Bemetra News: राज्योत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं और स्व सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। पूरे जिले में राज्योत्सव की रौनक छाई हुई है, नागरिकों में इस आयोजन को लेकर गजब का उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories