Friday, May 22, 2026
37.2 C
Raipur

fake education consultancy : फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी और मैट्रिमोनियल साइट का खुलासा: व्यापारी से 30 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

fake education consultancy : बिलासपुर : फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी की जालसाजी का मामला बिलासपुर में सामने आया है, जहां एडमिशन के नाम पर एक व्यापारी से 30 लाख रुपये की ठगी की गई। व्यापारी को पुणे स्थित चोंढे ग्रुप एजुकेशन कंसल्टेंसी के नाम पर झांसा दिया गया था। ठगों ने पहले व्यापारी का भरोसा जीता और फिर बैंक ट्रांसफर व नकद रूप में मोटी रकम वसूल ली।

fake education consultancy : जानकारी के मुताबिक, ठगों ने व्यापारी को विश्वास दिलाया कि उनके बेटे का दाखिला पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सुनिश्चित है। एडमिशन प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 30 लाख रुपये वसूले गए। बाद में जब व्यापारी ने कॉलेज से संपर्क किया, तो पता चला कि ऐसा कोई एडमिशन हुआ ही नहीं है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

READ MORE: Ambikapur Suicide Case : पत्नी के अफेयर से तंग आकर पति ने निगला जहर….उसके बाद जो हुआ

fake education consultancy : इसी तरह, रायपुर में भी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिये लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया था। 5 अक्टूबर को पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत गोल चौक डगनिया और कटोरा तालाब इलाके में बने फर्जी कार्यालयों में छापा मारा। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो जीवन जोड़ी, रॉयल रिश्ते और ई-रिश्ता नाम से साइट बनाकर लोगों को फर्जी वर-वधू के फोटो दिखाकर ठगी करते थे।

fake education consultancy : आरोपियों की पूछताछ और तकनीकी जांच में सामने आया कि वे [www.erishtaa.com](http://www.erishtaa.com), [www.jeevanjodi.com](http://www.jeevanjodi.com) और [www.royalrishtey.com](http://www.royalrishtey.com) जैसी फर्जी वेबसाइट चलाते थे। ये वेबसाइटें चीन के नागरिकों से जुड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ी थीं और मनी लाउंड्रिंग के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। खातों का नियंत्रण APK के माध्यम से किया जाता था और ट्रांजेक्शन के हिसाब से कमीशन दिया जाता था।

fake education consultancy : छापे के दौरान पुलिस ने 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, कई सिम कार्ड और 60 बैंक खातों से जुड़ा करोड़ों रुपये का ठगी नेटवर्क उजागर किया। आरोपियों ने देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक लोगों को निशाना बनाया था। बैंक से भी ऐसे खातों की जानकारी ली जा रही है जिनमें असामान्य लेनदेन हो रहे हैं।

fake education consultancy : फर्जी वेबसाइट और म्यूल बैंक अकाउंट के इस नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजसिंघ सुना सूरदा (बलांगीर, ओडिशा), भिखु सचदेव भाटिया (द्वारिका, गुजरात), साहिल कौशिक (तखतपुर, बिलासपुर) और हर्षित शर्मा (अरविंद नगर, रायपुर) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories