Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

CG NEWS: RTI पर भी ‘पर्दादारी’ क्यों? घरघोड़ा PHE में पारदर्शिता की जगह अंधेरा, अफसरों का टालमटोल जारी…

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा! सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुए दो दशक से अधिक समय हो चुका है। यह कानून नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही का अधिकार देता है। लेकिन घरघोड़ा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) उपखंड के अफसर इस कानून को ठेंगा दिखाते नज़र आ रहे हैं।

CG NEWS: पत्रकार शैलेश शर्मा ने विभागीय कार्यों से जुड़ी जानकारी RTI के माध्यम से मांगी थी। पहले तो विभाग ने चुप्पी साध ली, बाद में “जानकारी स्पष्ट नहीं” का बहाना बनाकर जवाब टाल दिया। आखिरकार अपीलीय अधिकारी ने आदेश दिया कि आवेदक को 1 अगस्त 2025 को घरघोड़ा उपखंड कार्यालय में दस्तावेज़ों का अवलोकन कराया जाए और मांगी गई सूचना निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

CG NEWS: लेकिन नतीजा क्या हुआ?

* आदेश के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।
* अवलोकन का ढोंग रचा गया, लेकिन फाइलें बंद ही रहीं।
* जनसूचना अधिकारी और जिम्मेदार अफसरों ने चुप्पी साध ली।

CG NEWS: आखिर छुपाना क्या चाहते हैं अधिकारी? – जब RTI अधिनियम साफ कहता है कि मांगी गई जानकारी 30 दिनों के भीतर देना अनिवार्य है, तब भी घरघोड़ा PHE विभाग टालमटोल क्यों कर रहा है? सवाल यह उठता है कि-

* क्या विभागीय गड़बड़झाले और भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश हो रही है?
* क्या ठेकेदारों-माफियाओं के साथ किसी सांठगांठ को ढकने का प्रयास है?
* या फिर पत्रकार को डराने और थकाने की सुनियोजित रणनीति अपनाई जा रही है?

CG NEWS: यह सिर्फ लापरवाही नहीं, लोकतंत्र का अपमान : सूचना छुपाना केवल अफसरशाही की मनमानी नहीं है, बल्कि यह RTI कानून का खुला उल्लंघन और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। अपीलीय आदेश की अनदेखी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

CG NEWS: जनता का सीधा सवाल – “सच से क्यों भाग रहे हो साहब?”

CG NEWS: घरघोड़ा PHE अफसरों का यह रवैया अब आम लोगों में संदेह और आक्रोश पैदा कर रहा है। जनहित से जुड़ी सूचना दबाकर आखिर अधिकारी किसकी रक्षा कर रहे हैं और किस कीमत पर लोकतंत्र को बेच रहे हैं? RTI से भागते अफसरों की यह ‘पर्दादारी’ अब सवालों से ज्यादा गंधाने लगी है। जनता को जवाब चाहिए – और तुरंत चाहिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories