Burhanpur News : बुरहानपुर से पहली बार दिल्ली के लिए मक्का की रेक रवाना, किसानों के चेहरे खिले

Burhanpur News :  बुरहानपुर। जिले के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। पहली बार बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से मक्का से भरी एक पूरी रेक दिल्ली के लिए रवाना की गई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और रेक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

इस रेक के माध्यम से करीब 13 हजार 500 क्विंटल मक्का दिल्ली भेजा गया है। यह पहल न केवल जिले के किसानों को देश के बड़े बाजारों से जोड़ेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगी। सांसद पाटिल ने कहा कि “अब बुरहानपुर के किसानों को अपनी उपज के लिए दूर-दराज के मंडियों में भटकना नहीं पड़ेगा। यह कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा।”

Read  More : Madhya Pradesh Foundation Day : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ग्वालियर कलेक्टर का सादगीभरा अंदाज, बच्चों संग जमीन पर बैठीं रुचिका चौहान

व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। मक्का खरीददार महेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में बुरहानपुर के मक्का की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले ट्रक से माल भेजने में समय और लागत दोनों अधिक लगते थे, लेकिन अब रेल रेक से माल कम लागत में और जल्दी पहुंचेगा। इससे स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

वहीं हम्माल संघ अध्यक्ष महमूद रजा ने कहा कि इस रेक से मजदूरों को लगातार काम मिलेगा। “अगर इस तरह की रेक नियमित रूप से भेजी जाएं तो रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे,” उन्होंने कहा। किसान मुकेश जैन ने बताया कि रेक सेवा से परिवहन लागत घटने के साथ-साथ उपज के दाम भी बेहतर मिलेंगे।

रेलवे और कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में बुरहानपुर से अन्य कृषि उत्पादों की रेक भी देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाएगी। इससे न केवल जिले की पहचान बढ़ेगी बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories