Insurance Fraud : इंदौर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 56 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Insurance Fraud :  इंदौर। शहर में इंश्योरेंस पॉलिसी और प्रीमियम के नाम पर करोड़ों के घोटाले की तरह एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। फरियादियों की शिकायत पर थाना कैनरा नगर पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ममता तोमर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पहले कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने खुद को इंश्योरेंस एजेंट बताकर प्राइवेट बीमा कारोबार शुरू किया। इसी दौरान उसने लोगों को उच्च रिटर्न और बोनस का लालच देकर पॉलिसियों में निवेश कराने के बहाने लाखों रुपए ऐंठ लिए।

Insurance Fraud :  पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ज्यादातर रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारियों को निशाना बनाया। महिला उन्हें भरोसे में लेकर प्रीमियम की रकम खुद के खाते में जमा कराती थी। लेकिन जब निवेश की वापसी या दस्तावेज मांगे गए, तो वह टालमटोल करने लगी और बाद में संपर्क तोड़ लिया।

Read More : 70th foundation day : रीवा में मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण

क्राइम ब्रांच की जांच में अब तक आठ फरियादी सामने आए हैं, जिनसे करीब 56 लाख रुपये की ठगी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई अन्य पीड़ित भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

Insurance Fraud :  पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से इस तरह की धोखाधड़ी में सक्रिय थी और अलग-अलग बैंकों व इंश्योरेंस कंपनियों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करती थी। फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है और क्राइम ब्रांच उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *