Bhopal News : मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक में लगी आग…

Parivesh
Bhopal News

Bhopal News : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के घनी आबादी वाले मारवाड़ी रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।

READ MORE : सेवा नहीं तो सैलरी नहीं : यहां बनेगा ऐतिहासिक कानून, माता-पिता की अनदेखी करेंगे तो कटेगा 15% तक वेतन…

Bhopal News : सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग को बैंक के भीतर फैलने से पहले ही समय रहते काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार में नामांकन का कल आखिरी दिन : INDIA गठबंधन की ‘एकता’ संकट में; JMM ने छोड़ा साथ, 8 सीटों पर RJD बनाम कांग्रेस…

प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है, हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से ज्यादा नुकसान होने से बच गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *