Share Market Update : शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले….

0
97
Share Market Update
Share Market Update

Share Market Update : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सुस्त रही और बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सेक्टर्स, खासकर फार्मा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेस में बिकवाली का दबाव देखा गया।

Share Market Update : प्रमुख सूचकांकों की स्थिति (सुबह 9:40 बजे)

सूचकांक गिरावट गिरावट (%) ट्रेडिंग स्तर
सेंसेक्स 355.57 अंक 0.42% 84,641.56
निफ्टी 113.65 अंक 0.44% 25,940.25
निफ्टी बैंक 199.55 अंक 0.34% 58,185.70
निफ्टी मिडकैप 100 151.50 अंक 0.25% 59,997.55
निफ्टी स्मॉलकैप 100 12.20 अंक 0.07% 18,475.35

अमेरिकी फेड की 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का असर नहीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती किए जाने का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर देखने को नहीं मिला। फेड चेयरमैन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों पर फैसला लिया, जिसके बाद अब अमेरिका में दरें 3.75% से 4% के दायरे में आ गई हैं।

READ MORE : Share Market News : Crizac लिस्टिंग डे धमाका : पहले ही दिन तगड़ा प्रीमियम, नए निवेशकों के लिए अभी भी है गेम बाकी!

बाजार का तकनीकी विश्लेषण

बाजार जानकारों के मुताबिक, जब तक निफ्टी 25,900–26,000 के सपोर्ट जोन से ऊपर बना रहता है, तब तक यह साइडवेज-टू-बुलिश बना रहेगा। ऊपरी स्तर पर तुरंत रेजिस्टेंस 26,100–26,200 के आसपास है। यदि इंडेक्स इस रेंज को पार करता है, तो शॉर्ट टर्म में 26,300–26,400 तक बढ़त का रास्ता खुल सकता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

भारतीय बाजारों से विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 29 अक्टूबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने ₹2,540.16 करोड़ के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने इसी दिन ₹5,692.81 करोड़ के शेयरों की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया।

READ MORE : Auto News : नए रंग, नया दम! ₹8.49 लाख में लॉन्च हुई 2025 Triumph Trident 660, बनी मिड-वेट सेगमेंट की स्टाइलिश सुपरबाइक

अमेरिकी बाजारों का हाल

आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोंस (0.16%) और एसएंडपी 500 इंडेक्स (मामूली गिरावट) लाल निशान में रहे, जबकि नैस्डेक (0.55%) की तेजी के साथ बंद हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here