Kondagaon News : अब बिना हेलमेट सफर नहीं रुकेगा, प्रशासन ने शुरू की नई पहल

VIKASH KHALKHO

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के साझा प्रयासों से कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘जिंदगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ की थीम पर ‘हेलमेट बैंक’ पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत मसौरा में हेलमेट बैंक का शुभारंभ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें।

उन्होंने कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिजन उन्हें हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

READ MORE : Kondagaon News : एकलव्य छात्र के निधन पर विधायक टेकाम ने संवेदना व्यक्त कर सहायता राशि दी

Kondagaon News : इस पहल के तहत प्रथम चरण में नेशनल हाईवे 30 में स्थित ऐसे पांच ग्राम पंचायत चयन किया गया है, जहाँ विगत कुछ सालों में सब से अधिक सड़क दुर्घटना हुआ है। इस अभियान के तहत उक्त चयनित ग्राम पंचायत में ही हेलमेट रखा जायेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा कर सकेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत में जमा करेगा ताकी बाकी लोग भी इसका प्रयोग कर सकें। ये एक प्रयास है ताकि ग्रामीणजनों में जागरूकता आए एवं हेलमेट के उपयोग लिए प्रेरित हों।

हेलमेट बैंक की स्थापना नेशनल हाईवे 30 में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना हैं। प्रथम चरण में जनपद पंचायत केशकाल, ग्राम पंचायत पंचायत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझी आठगांव, लंजोड़ा, जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव में शुभारंभ किया जाएगा।

READ MORE : Chhattisgarh postal circle : 6 माह के कार्यकाल के बाद सीपीएमजी सुवेन्दु स्वाईं का तबादला, अब संभालेंगे भारतीय डाक बोर्ड में नई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण बड़ी भूमिका रही। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य अनिल कोर्राम, सरपंच सुकली बाई मरकाम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, डीएसपी सतीश भार्गव, रामकुमार नेताम, जयंती मरकाम सहित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *