Kondagaon News : एकलव्य छात्र के निधन पर विधायक टेकाम ने संवेदना व्यक्त कर सहायता राशि दी

VIKASH KHALKHO

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : फरसगांव में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी के कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले छात्र ग्राम लंजोडा सल्पीपदर निवासी यशवन्त मरकाम ने आवासीय विद्यालय के अपने कमरे की खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आकस्मिक मृत्यु पर सरकार के योजना अनुसार मृतक के परिजनों को फरसगांव एसडीएम कार्यालय में आर्थिक सहायता अनुदान राशि के रूप में 5 लाख का चेक विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों प्रदान किया गया। विधायक टेकाम ने एकलव्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र की आकस्मिक मृत्यु पर परिजनों को दिया सहायता राशि का चेक।

इस दौरान फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पूसाम, तहसीलदार जयकुमार नाग, एकलव्य आदर्श विद्यालय चिचाड़ी की प्राचार्य अनीता मंडावी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, लंजोड़ा सरपंच सुनील नेताम, दिपेन्द्र मशीह, प्रवीण राव, गणेश जायसवाल, समेत अन्य उपस्थित रहे।

READ MORE : Kondagaon News : CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

 

पुत्र वियोग में बीमार पिता की हुई मौत

Kondagaon News : परिजनों के अनुसार मृतक यशवंत मरकाम की मौत के करीब एक सप्ताह के बाद उसके पिता सुकलाल मरकाम की मौत हो गई। मृतक यशवंत मरकाम के पिता बीमार थे, अपने पुत्र की मौत की खबर से वे और दुखी व चिंतित हो गए, उन्हें यह बात अंदर अंदर खाती रही की उनका पुत्र ऐसा कदम क्यों उठाया होगा, अपने मृतक पुत्र को बहुत याद करते थे, इसी दौरान 30 सितंबर को उनकी मौत हो गई ।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *