Apple iPhone 20 : 20वीं सालगिरह पर Apple का बड़ा धमाका! iPhone 20 बन सकता है ‘नेक्स्ट-जेन’ स्मार्टफोन

Apple iPhone 20 : नई दिल्ली। Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 17 सीरीज़ और नई iPhone Air सीरीज़ लॉन्च की है, लेकिन अब टेक जगत में चर्चा iPhone 17 या 18 की नहीं, बल्कि सीधे iPhone 20 की हो रही है। वजह — 2027 में iPhone अपनी 20वीं सालगिरह मनाने जा रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस मौके पर एक बार फिर ऐसा फोन लाएगी जो पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दिशा बदल दे।

Apple iPhone 20: Apple plans super-slim iPhone Air, foldable iPhone, and  20th Anniversary iPhone 20दरअसल, 2017 में लॉन्च हुआ iPhone X (जिसे कंपनी iPhone 10 कहती है) ऐपल के इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। फेस आईडी, नॉच और बेज़ललेस डिस्प्ले जैसी तकनीकों ने उसी मॉडल से जन्म लिया था। यही वजह है कि फैन्स को उम्मीद है कि 2027 में आने वाला iPhone 20 या iPhone XX एक बार फिर वैसा ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

Read More : Apple Phone : क्या Apple बनेगा दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर कंपनी? iPhone 17 की जबरदस्त डिमांड ने बढ़ाई हलचल

iPhone X New Zealand pricing | ZDNETApple iPhone 20 : रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 20 में कोई फिजिकल बटन नहीं होगा। ऐपल इन बटन्स को सॉलिड स्टेट बटन से रिप्लेस कर सकती है, जो असली बटन की तरह नहीं दिखेंगे लेकिन हैप्टिक वाइब्रेशन से यूज़र को बटन प्रेस करने का एहसास देंगे।

इसके अलावा, iPhone 20 में जीरो-बेज़ल और फुल-ग्लास डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। यानी यह एक ऐसा स्मार्टफोन होगा जो चारों तरफ से सिर्फ डिस्प्ले होगा — न कोई नॉच, न कोई कैमरा कटआउट। कंपनी फेस आईडी और फ्रंट कैमरा दोनों को अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के ज़रिए स्क्रीन के अंदर छिपा सकती है।

Read More : Big update for iPhone : WhatsApp में मिलेगा ग्लास जैसी ट्रांसपेरेंसी और फ्लूइड इंटरफेस

Apple to celebrate iPhone's 20th anniversary in 2026 with foldable iPhone,  'bold new' Pro modelApple iPhone 20 : हालांकि, टेक विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में ऐपल ने बड़े डिज़ाइन बदलावों से परहेज़ किया है। ऐसे में Apple iPhone 20 से उम्मीदें जितनी बड़ी हैं, उन्हें पूरा करना कंपनी के लिए उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होगा।

फिलहाल, ऐपल या उसके आधिकारिक सूत्रों ने iPhone 20 को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन 2027 के इस खास साल के लिए चर्चाओं का दौर अभी से तेज हो गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories