HomeChhattisgarhKabaddi and Volleyball competition : एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रो कबड्डी व...

Kabaddi and Volleyball competition : एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रो कबड्डी व बॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

Kabaddi and Volleyball competition : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :  ब्लॉक के कान्हारगांव में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रो कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में 36 टीमों ने भाग लिया, कबड्डी में 36 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें लिगेश्वरी क्लब झाटीटबन आलोर ने 12,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार और कोरगांव विश्रामपुरी ने 6,000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार जीता। महिला वर्ग कबड्डी में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें मांझीआठगांव ने 3,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार और गलपारा गवाड़ी ने 1,700 रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। नारायणपुर ने 8,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि थाना उरंदाबेड़ा ने 5,000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

हार जीत जीवन का हिस्सा है, मेहनत करते रहना है – जयलाल नाग

एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रो कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि जयलाल नाग ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीत का ताज एक ही को मिलता है, लेकिन हार-जीत जीवन का हिस्सा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कामयाबी एक दिन जरूर मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल है और इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

READ MORE : Cyber Awareness : पुलिस प्रशासन कर रहा है स्कूली बच्चों में साईबर जागरूकता

उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे अपने खेल के प्रति समर्पित रहें और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। उनके इन शब्दों से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, और वे अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित हुए।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : 30 IPS और एंटी-ड्रोन टीम के घेरे में राजधानी, 1 नवंबर को PM मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ…सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

मौजूद रहे – अध्यक्षता दिनेश नेताम सरपंच ग्राम पंचायत कान्हार गाँव, विशेष अतिथि निर्मल नाग जपं सदस्य फरसगांव, उपसरपंच तुलसीराम नाग, पनाऊ राम नाग, ग्राम पटेल निरगुराम नाग, कांतिलाल शार्दूल, प्रताप मरापी, गुमनसिंह नाग, नाथू राम सेठीया, रानुराम देवांगन, मँगाऊराम सरपंच उरंदाबेड़ा, देवसिंह गोटा सरपंच मोदे, ललित शोरी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोनगुड़, बुधसन मरापी, रंगनाथ देवागन, श्यामलाल नाग, विजय नेताम, मगिय राम मंडावी, जयलाल मरापी, वार्ड पंच बिसनाथ मरापी, पुनीता नाग, कुंती मरापी मौजूद रहे।

मीरा मरापी,संजय नेताम, जयसिंह गवड़े, रामबाई यादव, अमिला मरापी, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि कुमकरन नाग, ग्राम प्रमुख मिलन नाग, जयलु नाग, मानकु मरापी, भूनेश मरापी, अंगत मांझी, मनोज पोटाई, सुलेश नाग, विजय नाग, संदीप नेताम, महेंद मरापी, सुनील मरापी, करन नेताम, रामसाय नेताम, धनेश यादव समेत समस्त आयोजन कर्ता व ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here