iPhone : Apple का जादू या टेक्नोलॉजी का कमाल, iPhone 17 Pro ने बदला अपना लुक

VIKASH KHALKHO

iPhone : नई दिल्ली : iPhone 17 Pro का कॉस्मिक ऑरेंज कलर इस बार ब्रांड का बेस्ट कलर है. लोगों के बीच इस कलर की दीवानगी सबसे ज्यादा है. इस फोन का ये कलर सेल से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था, iPhone 17 Pro में अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है. यह समस्या बहुत अधिक यूज़र्स को नहीं हुई, लेकिन कुछ ने शिकायत की है। रेडिट यूज़र DakAttack316 ने तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि उनका कॉस्मिक ऑरेंज कलर अब पिंक जैसा दिखने लगा है।

READ MORE : BIG News : बुरहानपुर : कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़, पूर्व विधायक के भतीजे सहित 7 नामजद और 80 अज्ञात पर मामला दर्ज

iPhone : जिन यूजर्स को इस मुश्किल का सामना करना पड़ा है, उन्होंने अपने फोन की प्रोटेक्शन के लिए केस का इस्तेमाल किया था. अब सवाल आता है कि क्या आपको भी अपने iPhone के रंग बदलने की चिंता करनी चाहिए.

iPhone 17 Pro

फिलहाल इस तरह की शिकायतें बहुत कम आई हैं, इसलिए चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
हां, लेकिन आपको सफाई करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

iPhone : READ MORE : Korba News : 38 लाख की 21 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर….

बेहतर होगा आप किसी केमिकल का इस्तेमाल अपने फोन को साफ करने के लिए ना करें. साथ ही फोन को सीधे धूप में देर तक ना छोड़े. इन दोनों ही परिस्थितियों का असर iPhone के कलर पर पड़ सकता है. हालांकि, दूसरे रंग को लेकर शिकायत नहीं मिली है.

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, जब कुछ यूजर्स ने ऐपल से इस संबंध में संपर्क किया, तो उन्हें नया डिवाइस दिया गया. अगर आपके साथ भी इस तरह की कोई समस्या होती है, तो बेहतर होगा कि आप सीधे ऐपल स्टोर पर संपर्क करें.

 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *